मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुरादाबाद की नवीन जिला कार्यकारिणी में ग्राम चक कचनाल निवासी प्रदीप सिंह मीणा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप सिंह मीणा लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। वह बूथ अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य और मंडल महामंत्री सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...