मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: पार्टी हाईकमान के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की ओर से दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ मार्च में शामिल होने के लिए मुरादाबाद के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे। महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम अपने सैकड़ों साथियों के साथ मार्च में शामिल हुए। वहीं, जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर के नेतृत्व में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पहुंचने के लिए पहले से तैयारी की थी। महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम के साथ नजाकत ठेकेदार, मुशाहिद चौधरी, अधिवक्ता मोहम्मद फहीम, दानिश कुरैशी, अनुराग शर्मा और निर्मल अरोड़ा सहित कई कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। य...