Moradabad News: प्रतियोगिता में कमीशन मांगने का आरोप, तलब किए प्रधानाचार्य
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में टेंट और खाने की व्यवस्था को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। टेंट हाउस संचालक ने जिले के एक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर बकाया भुगतान के बदले कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। संचालक ने जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू तोमर से मिलकर शिकायत की और बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है। वहीं, संबंधित प्रधानाचार्यों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। डीआईओएस रीतू तोमर ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए शिकायतकर्ता टेंट हाउस संचालक के साथ जिला स्तरीय खेल समिति में शामिल दो प्रधानाचार्यों और क्रीड़ा सचिव को तलब किया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.