मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। बारिश से खेतों में खड़ी सब्जियां खराब होने लगी हैं। प्याज ने तो आंसू ही निकाल दिए हैं, जबकि टमाटर और लाल हो गया। पिछले मात्र दस दिन में अन्य कई सब्जियों के साथ भी आसमान छू गए हैं। आलू भी दामों में दम भर रहा है। अभी इनके दामों में कमी के आसार भी नजर नहीं आ रहे। प्याज के दाम तो तीन गुना तक बढ़ गए हैं। टमाटर भी दोगुना से दाम से अधिक बिक रहा है। थोक के दामों के अतिरिक्त फुटकर विक्रेता तो और अधिक दाम बढ़ाकर सब्जियां बेच रहे हैं। जिससे घरेलू बजट हिलने लगा है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह सैनी ने बताया कि टमाटर के दामों के बढ़त अस्थायी हो सकती है मगर प्याज के अभी और बढ़ने की संभावना है।सब्जी का नाम थोक के दस दिन पहले के रेट आज के रेट(किलो में) फुटकर के रेट(रुपये में)प्याज 28-32 40-4...