मुरादाबाद, जुलाई 2 -- Moradabad News: नागरिक एकता परिषद एवं नेशनल एकेडमी फॉर सोशल मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गांधी पार्क, बिलारी में सागौन, सहजन एवं अन्य प्रजातियों के पौधों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और हीट वेव जैसी गंभीर चुनौतियों पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। ह्यूमन राइट डिफेंडर प्रेम कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव झेल रही है। अनियमित वर्षा, भीषण गर्मी, हीट वेव और पर्यावरण असंतुलन मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। पौधे केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि तापमान को नियंत्रित क...