Moradabad News: पोषण पुर्नवास केंद्र में होगा कुपोषित बच्चों का इलाज
मुरादाबाद, जुलाई 17 -- Moradabad News: जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुर्नवास केंद्र भेजने का निर्देश दिया। सबसे कम प्रगति वाले चार विकास खंडों को दो दिवस के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.