मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को धमकाया। गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर मझोला पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक और उसकी बहन-बहनोई के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार संभल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर उर्फ पीतमपुर निवासी प्रशांत उसकी 16 वर्षीय बेटी को 23 दिसंबर 2025 को बहलाफुसला कर अगवा करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में 29 दिसंबर को मझोला थाने में केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया गया और तभी से डराने धमकाने लगा। महिला के अन...