मुरादाबाद, अगस्त 17 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर ई-ब्लॉक निवासी मोनिका ने जयंतीपुर टीचर कालोनी निवासी अफर अली के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में मोनिका ने बताया कि उनके पति राजेश कुमार भारद्वाज ने जफर अली को दस लाख रुपये प्लाट के लिए दिए थे, जिसमें उसने कुछ पैसे वापस किए और शेष रकम नहीं दी। मोनिका के अनुसार 6 अगस्त को वह घर में घुस आया। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने मारपीट कर दी। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...