Moradabad News: पेड़ों की छंटाई के चलते चार घंटे बाधित रहेगी बिजली की आपूर्ति
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर पेड़ों की कटाई छटाई के चलते रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपखंड अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर मार्ग को सुरक्षित करने के लिए विद्युत विभाग रविवार को विशेष अभियान चलाकर विद्युत लाइन के आसपास आ रहे पेड़ों की कटाई छटाई कराएगा, इसलिए रविवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक नगर और देहात क्षेत्र के बिजली घर से जुड़े शहर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.