मुरादाबाद, अक्टूबर 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। हाल ही में भाजपा से सपा में आए पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष का रविवार को चक्कर की मिलक स्थित पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा अब जनता की नहीं बल्कि अहंकार की पार्टी बन गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन सैनी ने कहा कि भाजपा से सभी वर्गों का मोहभंग हो चुका है। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि दोनों लोगों के पार्टी में आने से सपा 2027 के लिए और अधिक मजबूत होगी। महानगर अध्यक्ष इक़बाल अंसारी ने कहा पीडीए का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। यहां जिला महासचिव फुरकान अली, केसर अली कुद्दूसी, जयपाल सैनी, धर्मेंद्र यादव, तालिब अंसारी, प्रेमबाबू बाल्मीकि, मनीष जाटव, विवेक चौहान, नितिन शर्मा,अशोक सैनी, शंकर लाल सैनी, सलीम वारसी आदि सपाई मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...