Moradabad News: पूर्व प्रधान के निधन पर शोक जताने पहुंची सांसद रुचि वीरा
मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: बुढ़नपुर गांव में लगातार छह बार प्रधान रह चुके इंतजार मुखिया के आकस्मिक निधन पर रविवार की सुबह सपा सांसद रुचि वीरा शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची। उन्होंने कहा कि इंतजार मुखिया की कमी हमेशा खलेगी। सांसद रुचि वीरा रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर पहुंची और इस गांव के लगातार छह बार प्रधान रह चुके स्वर्गीय इंतजार मुखिया के आकस्मिक निधन को लेकर गहरे रंजो गम का इजहार किया। उन्होंने कहा कि इंतजार मुखिया की कमी हमेशा खलेगी। इंतजार हुसैन का शुक्रवार को अचानक हृदयाघात से इंतकाल हो गया था। इस दौरान महमूद सैफी, प्रधान प्रतिनिधि चौधरी अयूब अली आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सपा पूर्व विधानसभा राम बहादुर सिंह यादव का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.