मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गुलाबी सर्दी की तरफ कदम रख चुका मौसम शाम ढलने के बाद सुबह तक काफी तेजी से अपना मिजाज बदल रहा है। दिन के समय धूप काफी तेज होने के बाद शाम को तापमान गिर रहा है और शाम ढलने के बाद तापमान में काफी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं, आधी रात से सुबह तक गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके अनुसार, 28 अक्तूबर तक मौसम के पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और दिन में चमकदार धूप खिली रहेगी। यह भी पढ़ें- UP Weather 23 October: यूपी में अगले सात दिन मौसम और हवा साफ, फिर धुंध के साथ बढ़ेगी ठंड शुक्रवार को मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। यह...