मुरादाबाद, अगस्त 23 -- Moradabad News: बिलारी में मुरादाबाद-चंदौसी हाईवे पर रविवार को कांवड़ जत्थों का रैला देखने को मिला। कांवड़ियों के स्वागत एवं सेवा-सम्मान के लिए जगह-जगह भंडारे और पुष्प वर्षा के आयोजन किए गए। नगर पालिकाध्यक्ष रघुराज सिंह यादव की ओर से तहसील परिसर में विशाल भंडारे एवं पुष्प वर्षा मंच का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखी। पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद रहे। कार्यक्रम में एसडीएम बिलारी प्रिंस वर्मा, तहसीलदार बिलारी अवनिन्द्र कुमार शुक्ला सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर रालोद जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, भाजपा की कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, पालिका ईओ रजनी सिंह, सभासद देवेश शर्मा, रविंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, मनोज ठाकुर...