मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: पर्यावरण को संरक्षित करने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में एसएसपी सतपाल अंतिल के नेतृत्व में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव द्विवेदी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन सहित सभी थानों में किया गया पौधरोपण यह भी पढ़ें- एसपी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का द...