Moradabad News: पुलिस ने बाइक चोर को भेजा जेल
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: बाइक चोरी के मामले में दर्ज एक मुकदमे में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 26 अप्रैल को जिला रामपुर के थाना भोट के गांव भोट के रहने वाले उमेश पाल ने बिलारी के खाबरी अब्बल गांव में आने के दौरान अपनी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच की। जिसके बाद पुलिस ने जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव गंगागढ़ के रहने वाले हिमांशु पुत्र शिव कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया। उसके पास चोरी की बाइक भी बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.