मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: पुलिस ने ओवरलोड पॉपुलर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। बुधवार की रात पॉपुलर से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे से गुजरते हुए अमरोहा रेलवे क्रॉसिंग की ओर मुड़ गई। इसी दौरान चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने हेड कांस्टेबल अजीत के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया और रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुजम्मिल पुत्र मुस्तकीम अहमद निवासी ग्राम गढ़ी सलेमपुर, थाना कांठ बताया। इसके बाद पुलिस ने ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...