Moradabad News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो ऑटो लिफ्टर, चोरी की 10 बाइकें बरामद
मुरादाबाद, सितम्बर 18 -- Moradabad News: मझोला थाना पुलिस ने बिजनौर और संभल में रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ सिविल लाइन भास्कर कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। एसपी क्राइम ने बताया की गुरुवार रात एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार और एसआई विनीत चौधरी की टीम नया मुरादाबाद में हर्बल पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। तभी महाकालेश्वर मंदिर की ओर से बुलेट सवार दो संदिग्ध आते दिखे रुकने का इशारा करने पर दोनों बुलेट मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक की पहचान संभल के एचोड़ा कम्बोह थाना के गांव सेफपुरी खालस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.