Moradabad News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर, भारी मात्रा में चरस बरामद
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: मुगलपुरा थाना पुलिस ने वारसी नगर निवासी इकराम और चामुंडा वाली गली निवासी बब्बन को नशे के सामान की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ कोतवाली कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात मुगलपुरा थाने के एसआई गगन शर्मा, आशीष मलिक और सुरेंद्र कुमार की टीम गश्त पर थी। जीआईसी ग्राउंड में दो युवक नशे का सामान लेकर खड़े थे। पूछताद में आरोपियों की पहचान वारसीनगर गली नंबर-3 निवासी इकराम और चामंडा वाली गली निवासी बब्बन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 2 किलो 170 ग्राम चरस बरामद की। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों शातिर तस्कर हैं। आरोपी बब्बन के खिलाफ छह और इकराम के खिलाफ दो मुकदमे अकेले मुगलपुरा थाने में दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.