Moradabad News: पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी, आईफोन बरामद
मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: मझोला थाना पुलिस ने कांशीराम नगर डी-ब्लॉक ट्रिपल स्टोरी निवासी प्रशांत को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से आईफोन बरामद किया गया है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड कांशीराम नगर गेट निवासी अंशु सिंह ने बीते 30 अक्तूबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि उनकी कांशीराम नगर गेट पर दुकान है। 28 अक्टूबर को रात करीब 8:10 बजे दुकान पर उनका छोटा भाई बैठा था। उसी समय किसी ने दुकान से आईफोन और गल्ले में रखी कुछ नकदी चोरी कर ली थी। एसएचओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से जांच में आरोपी प्रशांत का नाम सामने आया। सोमवार रात एसआई सतीश कुमार की टीम ने आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आईफोन बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.