मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: कटघर थाना पुलिस ने रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अरविंद को गिरफ्तार कर दो साल पहले हुई बाइक चोरी की घटना का खुलासा किया है। एसएचओ कटघर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जनवरी 2025 को कटघर के पंडित नगला निवासी साबिर हुसैन ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 27 दिसंबर 2024 को मदीना मस्जिद के पास से किसी ने उनकी बाइक चोरी कर ली। एसएचओ ने बताय कि बुधवार रात चेकिंग के दौरान एसआई नितिन कुमार की टीम ने एक बाइक रोक कर जांच की तो पता चला कि वह बाइक साबिर हुसैन की है। जिसके बाद पुलिस ने बाइक लेकर जा रहे रामपुर के स्वार स्थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...