Moradabad News: पुराने रोडवेज और पीतलनगरी के पास हटा अतिक्रमण
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के पुराने रोडवेज और पीतलनगरी बस स्टॉप के पास प्रवर्तन विभाग की टीम ने सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश गौतम ने बताया कि, प्रवर्तन दल के टीम लीडर राकेश कुमार, नईम हैदर ने टीम के साथ दोनों स्थानों पर कब्जा हटाया है। यहां पर कई दुकानदार ट्रांसफर के नीचे दुकान लगाए हुए थे, इससे हादसे की आशंका को लेकर इन दुकानदारों को यहां से हटाया गया और दोबारा दुकान लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा कई और दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.