Moradabad News: पुरानी जमीन के विवाद में घर में घुसकर फायरिंग, पांच पर केस
मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। आबादी की जमीन के पुराने विवाद में घर में घुसकर फायरिंग, गाली-गलौज, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुरजननगर निवासी सुरेश कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में घनश्याम सैनी, उसकी पत्नी सोमवती, पुत्री दीपा, जाकिर हुसैन और नाजिम हुसैन को नामजद किया गया है।
घटना का विवरण सुरेश कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आबादी की जमीन को लेकर घनश्याम सैनी से काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 22 अगस्त की रात करीब आठ बजे घनश्याम सैनी, सोमवती, दीपा, जाकिर हुसैन और नाजिम हुसैन हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर घनश्याम सैनी ने तमंचे से जान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.