Moradabad News: पीतल के गणपति हर साल बदलते हैं पंडाल
मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: भगवान गणेश के प्रति आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए बैंक कॉलोनी स्थित गजानन वेलफेयर सेवा ट्रस्ट ने अनोखी पहल शुरू की है। यहां गणेश उत्सव के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को रामगंगा में विसर्जित नहीं किया जाता। इसके बजाय ट्रस्ट ने पीतल की भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार कराई है, जिसे हर साल गणेश उत्सव के दौरान पर्ची निकालकर अलग-अलग परिवारों के यहां स्थापित किया जाता है। ट्रस्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि गणेश उत्सव के दौरान कई जगह प्रतिमाओं को रामगंगा में विसर्जित कर दिया जाता है। प्रतिमाएं लंबे समय तक नदी में पड़ी रहती हैं और इससे नदी के जल प्रदूषण का खतरा बढ़ता है। ऐसे में जिस भगवान की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा की जाती है, उन्हें इस तरह नदी में छोड़कर आना उन्हें उचित नहीं लगता। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.