Moradabad News: पीडीए को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर दिया जोर
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: सिविल लाइंस स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला इकाई की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पीडीए को सक्रिय करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में एमएलसी चुनाव प्रमुख मुद्दा रहा। सपा नेताओं ने चुनाव परिणाम को भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनादेश बताते हुए कहा कि सरकारी मशीनरी, मंत्री और सांसदों की पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। स्नातक और शिक्षक वर्ग ने मतदान से सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है। शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.