Moradabad News: पीड़ित युवकों से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने घरों में रोका
मुरादाबाद, अक्टूबर 16 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रतूपुरा में भाजपा विधायक के आवास से जुड़े तीन युवकों के साथ मारपीट और प्रताड़ना के मामले में शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के मुताबिक, पुलिस ने सुबह से ही उन्हें घर में नजरबंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें लालबाग स्थित प्राचीन काली मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उठा लिया और कोतवाली ले गई। कुछ देर बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया, जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस ने इस मामले में पीड़ित युवकों और उनके परिवार से मुलाकात करने के लिए 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया था। यह भी पढ़ें- Moradabad News: विधायक के आवास से जुड़े युवकों की पिटाई के मामले में पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.