Moradabad News: पीएसी जवानों ने तिरंगा रैली निकाल कर दिया देशभक्ति का संदेश
मुरादाबाद, अगस्त 13 -- Moradabad News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को 9वीं वाहिनी पीएसी की ओर से शहर में भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर निकले पीएसी के अधिकारी और जवानों ने देशभक्ति का संदेश दिया। गुरुवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 9वीं वाहिनी पीएसी के गेट नंबर एक से हुआ। यह तिरंगा रैली पुलिस मॉडर्न स्कूल मार्ग से होते हुए, कांठ रोड, 9वीं वाहिनी पीएसी गेट नंबर-3 से होते हुए फिर से पीएसी कैंपस में पहुंच कर संपन्न हुई। इस रैली के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, तिरंगे का सम्मान करने और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा कमांडेंट निपुण अग्रवाल के निर्देशन में निकाली गई रैली में सहायक सेना नायक सीमा यादव, शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.