मुरादाबाद, नवम्बर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या संगीता जैदी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए अनुशासन, खेल भावना और निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, गोला फेंक, रिले दौड़, क्रिकेट, बैडमिंटन और फुटबॉल शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं यह भी पढ़ें- Rudrapur News: केंद्र...