Moradabad News: पीएमवाई और मझोला योजना के लिए नवरात्र में होंगे रजिस्ट्रेशन
मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला योजना संख्या-4 के भूखंड और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (पीएमवाई) के तहत फ्लैट आवंटन की तैयारी आवास विकास परिषद ने तेज कर दी है। शासन स्तर पर हुई बैठक के बाद इसी सप्ताह यानी की नवरात्र में ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। आवेदनों के बाद प्रक्रिया के अनुसार आवंटन किए जाएंगे। मझोला योजना संख्या-4 विस्तार बुद्धि विहार फेस-3 के तहत सेक्टर 12 ए और सेक्टर 14 में 45 भूखंडों का आवंटन होना है। पूर्व में 151 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से हो चुका है। अब बचे हुए भूखंड बेचने के लिए परिषद की पिछले दिनों शासन स्तर पर बैठक हो चुकी है। इसके बाद नवरात्र में ही आवेदन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन खुल जाएंगे। इस योजना में 40 वर्ग मीटर भूखंड की कीमत 25.50 लाख, 128 वर्ग मीटर भूखंड 73.83 लाख, 162 वर्ग मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.