Moradabad News: पितृ अमावस्या पर गोशाला में की गौ सेवा
मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: कांठ। पितृ अमावस्या के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौ सेवा गतिविधि के जिला संयोजक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, मुरादाबाद के सदस्य विकास शर्मा ने टीम के साथ वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सादकपुर पहुँचकर गौ सेवा की। इस दौरान एक बीमार गौवंश का उपचार कराया गया। गौशाला को एक कट्टा चोकर, 11 किलो गुड़, नमक तथा हरा चारा दान किया गया। गौशाला के कर्मचारियों को जलपान भी कराया गया। इस अवसर पर वंशदीप शर्मा, योगेन्द्र चौहान, केशव चौहान, गौशाला के केयरटेकर एवं अन्य गौसेवक मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बीते दिन आए तूफान में गौशाला के एक कैटल शेड की टीन उड़ गई, जिसका निर्माण अभी चल रहा था। गनीमत रही कि किसी भी गौ माता को चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.