Moradabad News: पार्किंग विवाद में युवक ने कार का शीशा तोड़ा, धमकी दी
मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में पार्किंग विवाद में युवक ने कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर युवती के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना मझोला के बुद्धिविहार सेक्टर 6 में किराये पर रहने वाली गोरखपुर के सहजनवां निवासी प्राची उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान मालिक ने घर के बाहर पार्किंग दे रखी है। प्राची के अनुसार उनके घर के बगल के पीजी है। जिसमें रहने वाला विक्की अपनी गाड़ी अक्सर उनकी पार्किंग में खड़ी कर देता है। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना। प्राची का आरोप है कि 22 अक्तूबर की रात विक्की अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर आया और उनकी कार का शीशा ईंट से तोड़ दिया। इस संबंध में बात करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.