Moradabad News: पार्किंक के संचालक पर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: मझोला थाना पुलिस ने पार्श्वनाथ प्लाजा के पार्किंग संचालक पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि खुशहालपुर के न्यू दुर्गा कालोनी निवासी नरेंद्र सिंह दिल्ली रोड पर स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में पार्किंग चलाते हैं। नरेंद्र सिंह ने मझोला थाने में फायरिंग और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था, जिसमें बताया कि 1 फरवरी को रात करीब 12 बजे चिड़िया टोला निवासी शंकर शर्मा ने अपने 10-12 साथियों के साथ पार्किंग में आकर धमकी दी कि यहां पार्किंग चलानी है तो रंगदारी देनी होगी। इसके बाद आरोपी फायरिंग करके भाग गए थे। मामले में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार की टीम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.