Moradabad News: पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर भारत की जीत से मुरादाबाद में जश्न
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एशिया कप अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत के बाद शनिवार को मुरादाबाद में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी गेंद तक संघर्ष करते हुए एक विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने का मौका दे दिया। मैच शुरू होने से ही दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी थीं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने के कारण मैच को लेकर खासा उत्साह था। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता गया। भारतीय टीम को जीत के लिए अंतिम गेंद तक संघर्ष करना पड़ा। नौ विकेट गिरने के बावजूद खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.