मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: अवैध प्लाटिंग के खिलाफ विकास प्राधिकरण का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर पाकबड़ा क्षेत्र में दो स्थानों पर बिना स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। बॉबी सैफी द्वारा टीएमयू के पीछे डींगरपुर रोड पर 4500 वर्ग मीटर भूमि पर बिना स्वीकृति के अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा अरशद व नफीस द्वारा केले के गोदाम के पीछे 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया। कार्रवाई का नेतृत्व प्रवर्तन टीम प्रभारी एवं सहायक अभियंता राजीव गोविल द्वारा किया गया। अवर अभियंता देवेन्द्र यादव, अवर अभियंता आयुष राजपूत मौजूद रहे। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने द...