मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के माधोखेड़ा वाला निवासी महिला की शादी कोतवाली क्षेत्र के काला झंडा गांव निवासी युवक के साथ 5 साल पहले हुई थी। दंपति को कोई संतान पैदा नहीं हुई,तो उनमें विवाद शुरू होने पर दोनों पक्षों ने मुकदमे बाजी शुरू कर दी। मंगलवार को इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवा दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी शीतल का विवाह 5 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के काला झंडा गांव के सीटू से जमकर विवाद हुआ और कोई संतान पैदा नहीं हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मुकदमे लिखवा दिए और विवाद बढ़ता चला गया। मंगलवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे,तो प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। समझौते में तय किया गया कि दहेज का 4 लाख 50 हजार और जेवर वापस करने पर दोनों पक्ष मुकदमे वाप...