मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर कटघर थाना क्षेत्र के करूला गली नंबर 8 निवासी महविश को ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि उस जहर देकर मारने की कोशिश की गई। बाद में पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। जहां से एफआईआर के आदेश हुए। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य समाने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...