मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: कटघर थाना पुलिस ने डबल फाटक निवासी मनीष सैनी, मझोला के पंचमुखी मंदिर रामतलैया निवासी राज सैनी और अमरोहा के अंकुर सैनी आदि के खिलाफ साइबर ठगी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा साइबर थाने के एसआई की ओर से एनसीआरपी पोर्टल पर मौजूद शिकायतों की जांच के बाद कराया गया। आरोपियों के खाते में साइबर ठगी के 5 लाख 5 हजार रुपये आए थे। जिसमें से पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाले गए थे। साइबर क्राइम थाने के एसआई शिवम तायल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि ऑपरेशन सीवाई-वज्र के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर उपलब्ध शिकायतों की जांच की। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों के मददगार चार म्यूल खाताधारकों के खिलाफ मुकदमा एक शिकायत की जांच में पाया गया कि उसमें ठगी गई रकम बंधन ...