मुरादाबाद, जुलाई 11 -- Moradabad News: शहर के कटघर क्षेत्र और आसपास के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात मछुआपुरा में विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से करीब आठ से दस घरों की बिजली गुल हो गई, जबकि देर रात शहर के कई अन्य मोहल्लों में भी घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार दोपहर में भी फॉल्ट के कारण दो घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे मछुआपुरा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में तकनीकी खराबी आ गई। फॉल्ट के चलते केवल दो फेज चालू रहे, जिससे करीब आठ से दस घरों तक बिजली नहीं पहुंच सकी। गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।क्षेत्रवासियों ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर शिका...