मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के बागड़पुर की मढ़ैया में चोरों ने दिनदहाड़े किसान फारुख के घर को निशाना बनाया। परिवार खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। खास बात यह है कि पांच दिन पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। तब परिवार के लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों की मदद से एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लगातार दो बार चोरी की घटना से परिवार दहशत में है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे फारुख का परिवार खेत में पानी लगाने में व्यस्त था। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। खेत से पानी लगाकर परिवार के लोग घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर एक कुंडल, एक पेंडिल, दो जोड़ी पायल और 15...