Moradabad News: पांच को विकास भवन परिसर में धरना देंगे सफाईकर्मी
मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी समस्याओं के निदान की मांग को लेकर संगठन के सदस्य पांच अगस्त को विकास भवन परिसर में धरना देंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की ओर से यह जानकारी दी गई है। कर्मचारी नेता का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं के निदान को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्रक सौंपने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। संगठन की ओर से इसके लिए एडीएम सिटी से अनुमति मांगी गई है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों के संबद्धीकरण रद्द करने की उठी मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.