Moradabad News: पशु आरोग्य मेले में 405 पशुओं का उपचार, टीकाकरण
मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: कांठ। ग्राम संदलीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ग्राम प्रशासक एवं गन्ना डायरेक्टर, तहसील कांठ ने गोपूजन और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में 405 पशुओं का पंजीकरण कर उनका उपचार और टीकाकरण किया गया। मेले में पशुओं के गर्भाधान, गर्भ परीक्षण और बांझपन संबंधी समस्याओं का भी उपचार किया गया। गोष्ठी में पशुपालकों को पशुपालन विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पशुधन के बेहतर उपयोग से किसानों की आय बढ़ाने और पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के उपाय बताए गए। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी छजलैट डॉ. आदित्य गोयल, पशुधन प्रसार अधिकारी लदावली, सिरसा ठाठ और खूटखेड़ा समेत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।फोटो यह भी पढ़ें- Barabanki News: पशु चिकित्सा मेला में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.