मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा संस्था ने कुचावली स्थित सीएनएस एकेडमी में सोमवार को सत्संग आयोजित किया। इस दौरान बाबा फुलसंदे ने आध्यात्मिक संदेश देकर श्रद्धालुओं को धार्मिकता की ओर आकर्षित किया। बाबा ने कहा पवित्र कर्मों से व्यक्ति को आत्मिक संतुष्टि, सुख एवं शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचारों और कर्मों को शुद्ध बनाने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों की सेवा को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा हमारी प्रभु की आराधना ऐसी हो जिससे जीवन में पूर्ण वैभव, पूर्ण आयु और दिव्य सुखों की प्राप्ति हो। हमें अपने मन को विचारों को उच्च विचारों की ओर ले जाना चाहिए।उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा बिना गुरु की महिमा जाने परमेश्वर के रहस्य को जानना अ...