Moradabad News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्राओं ने प्रस्तुत की मनोहारी नाटिकाएं
मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- Moradabad News: कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त आशुतोष राय, अति विशिष्ट अतिथि डीएसपी कोतवाली कुलदीप कुमार गुप्ता और अध्यक्ष क्षेत्रीय संयोजक पर्यावरण गतिविधि रणबीर सिंह रहे। प्रधानाचार्या मधुबाला त्यागी ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया। छात्राओं ने 'पौधे लगाओ, पानी बचाओ' विषय पर नृत्य-नाटिका और ओजोन परत के महत्व पर नाटिका प्रस्तुत कर जागरूक किया। विष्णु भगवान के विभिन्न अवतारों और कल्कि अवतार की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर और स्लोगन बनाए। आशुतोष राय ने श्लोक सुनाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। रणबीर सिंह ने वृक्षों के महत्व के साथ ईको-ब्रिक की जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.