Moradabad News: परेशानी:जनऔषधि केंद्र हुआ खाली, अब कांवड़ के बाद ही पहुंचेगी दवा
मुरादाबाद, अगस्त 12 -- Moradabad News: प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के अंतर्गत मंडलीय जिला अस्पताल में संचालित जनऔषधि केंद्र दवाओं से खाली हो गया है। अस्पताल संचालक का कहना है कि संबंधित सप्लायर द्वारा भेजी गईं दवाएं कांवड़ यात्रा के चलते मार्ग में ही फंस गई हैं। अब कांवड़ यात्रा का समापन होने के बाद ही दवाओं आपूर्ति यहां हो सकेगी। जिला अस्पताल परिसर स्थित जनऔषधि केंद्र के संचालक वरुण चौहान ने बताया कि मऊ स्थित आपूर्तिकर्ता संस्था की तरफ से माल डिस्पैच कर दिए जाने और कांवड़ यात्रा की वजह से यह रास्ते में ही फंस जाने का हवाला दिया गया है। सप्लायर संस्था ने यह साफ कर दिया है कि माल से लदी गाड़ी अब कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद ही गंतव्य तक पहुंच सकेगी। 25 अगस्त के बाद ही जनऔषधि केंद्र पर मरीजों की दवा पहुंच सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.