Moradabad News: परिषदीय स्कूलों में छात्राओं को मिलेगी माहवारी स्वच्छता की जानकारी
मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। परिषदीय स्कूलों में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एमएचएम (माहवारी स्वच्छता प्रबंधन) क्लब बनाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में क्लब गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक क्लब में करीब 12 छात्राएं शामिल होंगी। क्लब के माध्यम से छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बरतने, पोषण और एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि क्लब की बैठक हर पखवाड़े आयोजित की जाएगी। छात्राओं को सही जानकारी देने के लिए हर माह डॉक्टर या एएनएम से संवाद कराया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में पैड बैंक की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर छात्राओं को सैनिटरी पैड उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.