मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: संभागीय परिवहन कार्यालय मुरादाबाद में शुक्रवार को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला का मुख्य उद्देश्य वाहन स्वामियों एवं आम नागरिकों को परिवहन विभाग से संबंधित सभी सेवाएं एक ही स्थान पर सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना तथा लंबित राजस्व की वसूली में तेजी लाना है। संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि यह मेला राजस्व सृजन, सह नागरिक सेवा सुविधा मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का पूरे मंडल के वाहन स्वामी पहुंच कर लाभ उठा सकते हैं। मेले में लंबित एवं अन्य बकायों की वसूली, जुर्माने में छूट का लाभ देते हुए बकाया निस्तारण, नये वाहनों का तत्काल पंजीकरण अप्रूवल, फिटनेस आवेदन व नवीनीकरण, नये परमिट एवं परमिट नवीनीकरण का अप्रूवल, स्क्रैप किए गए वाहनों के स्थान पर नए वाहन के पं...