Moradabad News: परिचित महिला को लिफ्ट देना युवक को पड़ा भारी, रास्ते में रोककर पीटा, तहरीर
मुरादाबाद, जुलाई 19 -- Moradabad News: सुरजननगर में एक युवक को परिचित महिला को बाइक से लिफ्ट देना भारी पड़ गया। महिला के परिजनों ने युवक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। घायल युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर के अंतर्गत जयनगर निवासी शिवम प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार दोपहर अपने सुरजननगर स्थित मेडिकल स्टोर जा रहा था। रास्ते में उसकी परिचित महिला अपने बच्चे के साथ मिली। महिला ने बस स्टैंड तक छोड़ने की बात कही, जिस पर उसने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि गांधी आश्रम के पास पहुंचते ही महिला के भाई और चाचा ने उसकी बाइक रोक ली। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शिवम का आरोप है कि सिर पर किसी धारदार चीज से वार किया गया, जिससे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.