Moradabad News: पत्नी व साले ने मिल युवक को पीटा, केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घर की सफाई कर रहे युवक को उसकी पत्नी और साले ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में भीड़ एकत्रित हुई तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संभल निवासी आरोपी भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी विपुल बंसल ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मकान नयागांव नवीननगर हनुमान मंदिर के पास है। दो अक्तूबर को रात दस बजे वह मकान में साफसफाई कर रहा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान संभल के गुरुद्वारे वाली गली निवासी पत्नी नवधा गुप्ता उर्फ नव्या और साला भरत गुप्ता आए और गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपी पत्नी और साले ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.