मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव में रक्षाबंधन पर पत्नी को लेने आए युवक का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। युवक की बहन ने रविवार को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। अमरोहा के थाना धनोरा मंडी निवासी राहुल पुत्र हरपाल को उसकी बहन ने पाल पोस्कर बड़ा किया। बताया बहन ने ही राहुल की शादी छजलैट थाना क्षेत्र के गांव किरतपुरी में साडू के यहां से हुई थी। जहां पर उसके ससुराल पक्ष के सारे लोग रहते हैं। 31 तारीख को वह अपनी पत्नी को लेने गया था। तब से वह गायब है। हलका इंचार्ज ने बताया कि वह सारे सीसी फुटेज देख रहे हैं। 5 दिन पूर्व ही गायब युवक राहुल की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। रविवार को राहुल की बहन बहनोई वह अन्य परिजन थाने पहुंचे और पुलिस के साथ तलाश करने को क्षेत्र में गए इस दौरान कई जगह राहुल की लोकेशन चेक की ...