Moradabad News: पति और ननद के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का केस
मुरादाबाद, अगस्त 14 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र के भोलानाथ कालोनी निवासी शीतल ने अपने पति रितेश रस्तोगी, ननद पूजा और उसकी सहेली केवी के खिलापु मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में शीतल ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले रितेश से हुई थी। पीड़िता के अनुसार सुसराल वाले आए दिन झगड़ा करते हैं। पीड़िता ने बताया कि 5 अगस्त पति से कहा कि परिवार वाले झगड़ा करते है तो कही और जाकर रह लेते हैं। आरोप है कि इसी बात पर पति, ननद और ननद की सहेली ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: गाली देने से मना करने पर पिता-पुत्र पर हमला, तीन पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.