मुरादाबाद, अक्टूबर 31 -- Moradabad News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को थाना कांठ परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने थाना परिसर में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाना कांठ के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की ली शपथ यह भी पढ़ें- Kanpur News: सरदार पटेल की जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ यह भी पढ़ें- ...